जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा पुलिस ने वायरलेस मैदान के पास से अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अनूप जेल से छूटे अजय मल्लाह की हत्या करने के इरादे से बागबेड़ा आया था। वह वायरलेस मैदान में अजय के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। उसके पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। अनूप बागबेड़ा थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रहता है। 42 वर्षीय अनूप के खिलाफ खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 17 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2000 से 2026 तक के ये मामले हैं। अजय के जेल से निकलने की जानकारी पर आया था बागबेड़ा

पुलिस की पूछताछ पुलिस की पूछताछ में अनूप ने बताया कि अजय मल्लाह उसका दुश्मन है और उसे आशंका ...