जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल की जेयूसी सर्विस की ओर से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कर्मचारियों, वरिष्ठ अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं के सामूहिक प्रयास से कुल 350 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इससे जरूरतमंद मरीजों की चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। आयोजन के माध्यम से संस्था ने सामुदायिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में कर्मचारियों की भागीदारी ने सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक जनभागीदारी की भावना को भी प्रदर्शित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...