जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को इलाके में सोमवार शाम चलती ट्रेलर के चालक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चापड़ से हमला कर दिया। हमले में चालक घायल हो गया। उसके सिर और गर्दन पर वार किया गया है। ट्रेलर चालक जेम्को इलाके से गुजर रहा था। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसे निशाना बनाकर हमला किया। आसपास के लोगों ने टेल्को थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गए और सड़क पर हंगामा हुआ। लोगों में नाराजगी रही। पुलिस ने भीड़ को शांत कर स्थिति नियंत्रित की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...