Jamshedpur News: जेकेएस कॉलेज में सात दिवसीय रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: मानगो स्थित जेकेएस कॉलेज में नंदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम्स के सहयोग से छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जीवन कौशल, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, प्रस्तुतीकरण कला, टीमवर्क और साक्षात्कार की तैयारी से जुड़े व्यावहारिक गुर सिखाए गए। कार्यक्रम की प्रशिक्षिका छवि सिंह ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया और उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने इस अवसर पर कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कुशलता और संवाद शैली का होना भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.