जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जेकेएस कॉलेज मानगो में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष साक्षरता दिवस की थीम लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, साक्षरता और डिजिटल साक्षरता के प्रति विद्यार्थियों व समाज को जागरूक करना था।प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकार, कर्तव्य और संभावनाओं को समझने की शक्ति देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा से वंचित लोगों तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिग्री देने के साथ उन्हें जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अंत...