जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने बीते जून माह में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, सीओ, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई को नकाफी बताया है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वे शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) ने बताया कि पिछले माह की गई 16 कार्रवाई में 511 टन बालू तथा 44 टन पत्थर जब्त करते हुए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा 16 वाहन जब्त किए गए। साथ ही अवैध खनिज कारोबार करने वालों से 35.62 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। जून में एनजीटी के आदेश के अनुसार सभी बालू घाटों से बालू के उठाव पर पूर्णत: रोक का अन...