जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान तंजीम अहले सुन्नत व जमात के 500 से अधिक वॉलिंटियर यातायात व्यवस्था संभालेंगे। जुलूस सुबह 8.30 बजे मानगो गांधी मैदान से निकलेगा और साकची गोलचक्कर, स्टेट माइल रोड तथा जुस्को गोलचक्कर होते हुए धतकीडीह सामुदायिक मैदान पहुंचेगा। वहां दोपहर 2.30 बजे उलेमा-ए-कराम की तकरीर और दुआ के साथ जुलूस का समापन होगा। इसके बाद तीन बजे मक्का मस्जिद में जोहर की नमाज की दूसरी जमात होगी। बीच में साकची आमबागान मैदान में भी तकरीर और दुआ का आयोजन होगा। जुलूस को भव्य और अनुशासित बनाने के साथ यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने के लिए मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बैठकें की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगा अतिरिक्त...