Jamshedpur News: जुबली पार्क में युवकों का हंगामा, पुलिस से हाथापाई
जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित जुबली पार्क में दो युवकों पर नशे की हालत में महिला से छेड़छाड़ करने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पहुंचे टाइगर मोबाइल के जवानों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में पार्क में घूम रहे परिवारों को परेशान कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के साथ पार्क घूमने आई एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बीच टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया।
पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई युवकों ने पुलिसकर्मियों का विरोध करते हुए उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। दोनों मौके पर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.