जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- जुबिली पार्क में पोलियो उन्मूलन जागरूकता अभियान Jamshedpur News: जमशेदपुर।विश्व पोलियो दिवस पर शनिवार को जुबिली पार्क में रोटरी क्लब की ओर से पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 250 से अधिक रोटेरियन, रोटरैक्टर्स और इंटरैक्टर्स ने मानव शृंखला बनाकर एंड पोलियो नाउ यानी अब पोलियो का अंत का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर लोगों को पोलियो मुक्त विश्व के लक्ष्य के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में रोटरी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) डॉ. भरत और पीडीजी प्रतिम बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पोलियो उन्मूलन के वैश्विक अभियान में रोटरी इंटरनेशनल की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 1985 में पोलियोप्लस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से विश्वभर में...