Jamshedpur News: जुबली पार्क के पास चेन छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: साकची थाना पुलिस ने जुबली पार्क गेट के पास महिला से चेन छिनतई का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिटी गोल्ड की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गुरुवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भालूबासा गौड़ बस्ती निवासी राहुल गोप उर्फ बल्ले और भालूबासा मुस्लिम बस्ती निवासी आमिर सरफराज के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना 31 जुलाई की है। सोनारी निवासी चंदना दास अपने परिवार के साथ जुबली पार्क घूमने आई थीं। पार्क के बाहर वह चाउमीन खाने के लिए रुकी थीं। इस दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और गले से चेन छीनकर फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.