जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर और चांडिल की ओर से टाटानगर आने वाली ट्रेन जुगसलाई रेलवे अंडरब्रिज के पास रुकने से लेट होती है। गुरुवार दोपहर भी एक लोकल ट्रेन आधे घंटे से ज्यादा समय तक अंडर ब्रिज के ऊपर खड़ी रही। जानकार बताते हैं कि स्टेशन पर प्लेटफार्म खाली नहीं होने के कारण ही ट्रेनों को जुगसलाई में रोका जाता है ।लोकल ट्रेनों के लेट होने से छात्रों और मजदूरों को ज्यादा परेशानी होती है। इधर हावड़ा से भी जनशताब्दी एक्सप्रेस जो इस्पात एक्सप्रेस लेट से टाटानगर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...