Jamshedpur News: जुगसलाई में महिला से सोने की बालियां झपटीं, सीसीटीवी से हुई पहचान
जमशेदपुर, जुलाई 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के तेल लाइन इलाके में एक महिला से दिनदहाड़े सोने की बालियां झपटने का मामला सामने आया है। घटना 4 जुलाई की शाम करीब 5:19 बजे की है। महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ घर लौट रही थीं, तभी एक युवक ने उनके कान से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पहचान तेल लाइन निवासी फरजान के रूप में हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के अनुसार, अगले दिन आरोपी के पिता ने फोन कर बेटे को पुलिस के समक्ष पेश करने की जानकारी दी। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी को जुगसलाई थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.