जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 19 में कैच द रेन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पार्षद नेहा सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान लोगों को मानसून के मौसम में जल संरक्षण और बीमारियों की रोकथाम का उपाय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और जुगसलाई नगर परिषद के विशेषज्ञ ने बताया। महिलाओं को वर्षा जल संचयन अपनाने, कूलर-टायर-गमलों में पानी जमा न करने और स्रोत पर कचरा पृथक्करण की विधि बताई गई। इसमें स्वच्छता विशेषज्ञ अमृता साक्षी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर चंद्रालता जैन, सुनीता शर्मा, कुसुम देवी एवं अन्य ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...