Jamshedpur News: जुगसलाई में पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के छपरिया मोहल्ला में पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अनुभव कुमार सिंह ने बताया कि आरपी पटेल उच्च विद्यालय रोड स्थित काली मंदिर के पास उनके साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने एकजुट होकर दुर्व्यवहार किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भृगुनाथ तिवारी, बृज किशोर तिवारी, सीमा तिवारी और रवि तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी छपरिया मोहल्ला के निवासी बताए गए हैं। जुगसलाई थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.