जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाली व अन्य 28 योजनाओं को नगर विकास विभाग से मंजूरी मिल गई है। क्षेत्र की स्वच्छता तथा सड़क व नालियों के निर्माण पर नगर परिषद तीन करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी। वार्ड पार्षदों की मांग पर योजनाएं बनी थीं। छपरहिया मोहल्ले के नाले पर आरसीसी पुलिया का निर्माण करीब साढ़े 14 लाख रुपये से होगा। पुलिया बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। महतो पाड़ा में साढ़े 15 लाख रुपये से पीसीसी सड़क बनेगी। विभिन्न वार्डों में छोटी-बड़ी नालियां भी बनाई जाएंगी। इसका उद्देश्य वार्डों में आधारभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने और टेंडर के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...