जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुकान में सड़क के सामने और नालियों के चबूतरे पर कब्जा के खिलाफ जुगसलाई नगर परिषद ने अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर स्टेशन रोड वार्ड नंबर 21 में दुकानों की ट्रेंड लाइसेंस की जांच कर सड़क से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इसमें जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन कनिया अभियंता प्रणव मण्डल, अजीत कुमार राजस्व निरक्षक नसीम अख्तर, बुद्धेश्वर मंडल एवं सफाई परिवक्षक दिनेश महतो, हसीन खान एवं अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...