Jamshedpur News: जुगसलाई अंडरब्रिज से जलजमाव की समस्या दूर करे रेलवे: कांग्रेस
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: जुगसलाई स्थित टाटा पिगमेंट के पास रेलवे अंडरब्रिज में बारिश का पानी जमने से वाहन सवार परेशान हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से अंडरब्रिज में पानी जमता है। मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा व अन्य टाटानगर रेलवे एरिया मैनेजर से मिलकर समस्या के समाधान पर जोर दिया। कांग्रेस नेता ने एआरएम को बताया कि अंडरब्रिज में पानी जमने से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों का वाहन फंसता है। इधर, एरिया मैनेजर ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.