Jamshedpur News: जुगसलाई : पशु चोरी के शक में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फायरिंग
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे पशु चोरी के शक में जमकर हंगामा हुआ। गद्दी मोहल्ला और शास्त्रीनगर के करीब 50 युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए और वहां रहने वाले कुछलोगों से मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। घटना के बाद ईदगाह मैदान और आसपास के इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गद्दी मोहल्ला में कई लोगों का दूध का कारोबार है और वहां पशुओं के खटाल भी हैं। पिछले दो दिन में दो पशुओं के चोरी होने की बात सामने आई। पशुओं का पता नहीं चलने पर गद्दी मोहल्ला के लोगों को शक था कि ईदगाह मैदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.