जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बुजुर्गों के लिए समर्पित संस्था जीवन ज्योति की ओर से साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार की सुबह 6:30 से डिमना रोड में शंकोशाई रोड नंबर 5 के पास किया जाएगा। शिविर सुबह 8:30 तक चलेगा। संस्थापक महासचिव मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुंच कर शिविर को सफल बनाने मे सहयोग करें। यह शिविर प्रत्येक रविवार को इसी समय पर आयोजित किया जाता है, जहां ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल एवं वजन की जांच की जाती है। बुजुर्गों की जांच नि:शुल्क होती है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जीवन ज्योति का साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर कल 6.30 बजे से यह भी पढ़ें- Lohardaga News: निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...