जमशेदपुर, नवम्बर 22 -- Jamshedpur News: जीएसटी पोर्टल पर पंजीकरण में संशोधन के दौरान आ रही तकनीकी परेशानियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के जमशेदपुर आयुक्त आनंद कुमार से मुलाकात की। चैंबर ने पोर्टल की खामियों को दूर करने और कारोबारियों को राहत देने की मांग की। आयुक्त ने इन समस्याओं को तत्काल जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) के पास भेजने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने आयुक्त को बताया कि पिछले एक सप्ताह से पोर्टल पर पंजीकरण में संशोधन के लिए आवेदन करने वाले कारोबारियों को परेशानी हो रही है। पहले मुख्य संशोधन की श्रेणी में आने वाले कई बदलावों को अब सामान्य संशोधन की श्रेणी में कर दिया गया है। इसके बाद पोर्टल पर कई तरह की तकनीकी गड़...