जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में लोगों को आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा समेत आयुष की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों का लाभ देने के लिए संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) फिलहाल मुख्य रूप से होम्योपैथी तक सीमित रह गए हैं। जिले में कुल 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इनमें दो केंद्र शहर में और शेष प्रखंडों में संचालित हैं। इन केंद्रों पर आयुष की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टरों की व्यवस्था होनी है, लेकिन वर्तमान में केवल होम्योपैथी के डॉक्टर ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं。

जिले में होम्योपैथी के डॉक्टर जिले के 25 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होम्योपैथी के डॉक्टर पदस्थापित हैं। वहीं, पांच केंद्रों पर डॉक्टर नहीं हैं। इन केंद्रों को संचालित रखने के लिए 25 केंद्रों में कार्यरत पां...