Jamshedpur News: जिले में मलेरिया से एक और मौत, 128 नए मरीज मिले
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ब्रेन मलेरिया से 25 वर्षीय युवक रितिक सिंह की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष मलेरिया से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वहीं, शुक्रवार को 14,200 लोगों की जांच में 128 नए मरीज भी मिले, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। रितिक सिंह मूल रूप से जादूगोड़ा के झरिया गांव का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, उसका पहले गालूडीह के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज का खर्च अधिक होने के कारण शुक्रवार दोपहर उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में भर्ती करने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। रितिक के भाई विकास ने बताया कि वह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था और उनका भी इलाज चल रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.