जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार, देखभाल और एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों को सहयोग उपलब्ध कराने के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अबतक जिले में 7220 एचआईवी जांच की जा चुकी है। वहीं, अनुमानित 3410 लोग एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं। उपायुक्त ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता को लेकर डोर टू डोर अभियान उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए बचाव, जांच, उपचार, देखभाल और सहयोग के स्तर पर स...