जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के चयन को लेकर गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की न्यास परिषद की बैठक हुई। जिले के सभी 11 प्रखंडों में दो अक्तूबर को आयोजित ग्राम सभाओं के माध्यम से 5000 से अधिक योजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा कर प्राथमिकताएं तय करने और सामुदायिक हित की योजनाओं को मंजूरी देने पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 1506 गांव खनन से प्रत्यक्ष और 200 से अधिक गांव अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। डीएमएफटी के तहत प्रतिवर्ष लगभग 12 से 13 करोड़ रुपये मिलते हैं। प्रभावित गांवों की संख्या को देखते हुए उपलब्ध राशि सीमित है। इसलिए योजनाओं क...