जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब स्टेशनरी किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिले को 83,97,840 रुपये का फंड आवंटित किया गया है। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय किट योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को सहायक स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर एक पत्र जारी किया है। यह पत्र राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजा है。 यह भी पढ़ें- Dhanbad News: फंड का टोटा, समग्र शिक्षा अभियान में रोजमर्रा खर्च पर भी संकटस्टेशनरी सामग्री का विवरण पत्र में निर्देश दिया गया है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक नामांकित एवं अ...