जमशेदपुर, अगस्त 15 -- Jamshedpur News: जिले के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पांच रेलवे क्रॉसिंग पर दक्षिण पूर्व जोन जल्द ही रोड ओवरब्रिज बनाने वाला है, ताकि पैदल राहगीर एवं वाहन सवारों को जाम से छुटकारा मिल सके। रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने से हादसों पर अंकुश लगाने के साथ सुरक्षित एवं समयबद्ध ट्रेन परिचालन हो सकेगा। जबकि, ट्रेनों को 110 व 130 से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटे करने की योजना सफल होगी। जानकारी के अनुसार, खड़गपुर रेल मंडल क्षेत्र स्थित चाकुलिया क्रॉसिंग नंबर 99, गालूडीह क्रॉसिंग नंबर 127, घाटशिला-धालभूमगढ़ क्रॉसिंग नंबर 119 एवं राखामाइंस क्रॉसिंग नंबर 132 व 133 में ओवरब्रिज बनाने का आदेश हुआ है। इससे रोज एक लाख से अधिक ग्रामीणों को रेलवे क्रॉसिंग पार करने में सहूलियत होगी। रेलवे में क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज एवं एप्रोच रोड के लिए जमीन की व्यव...