Jamshedpur News: जिला स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का समापन
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित जिला स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में अंडर-14 से लेकर 50 आयु वर्ग तक के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न श्रेणियों के एकल मुकाबलों में आयुष टुडू, भूमिका पांडेय, आर्यन टुडू, सृष्टि महतो, आदित्य कुमार सिंह, अदिति मिश्रा, आदर्श मयंक, मुस्कान कुमारी यादव, राहुल कुमार, डॉ. प्रीति किरण और सूर्यजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में खिताब जीते। इसके अलावा डबल्स स्पर्धाओं के विजेताओं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सफल आयोजन के बाद सभी विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.