जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अरुण सिंह ने जुलूस के मोहम्मदी में डीजे बजाने की छूट देने पर जिला प्रशासन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि आखिर किसके दबाव में डीजे की छूट दी गई, इसे स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले 2023 में रामनवमी विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर दी थी। साकची बाजार के रामनवमी अखाड़ा समिति की नवमी की शोभायात्रा में तत्कालीन उपायुक्त विजया जाधव ने आदेश जारी कर डीजे और ट्रेलर दोनों जब्त कर लिया था। अखाड़ा समिति के द्वारा डीजे छोड़े जाने की गुहार लगाने के बाद भी जिला प्रशासन अड़ा रहा, जिससे पूरे शहर का माहौल देखते ही देखते बदल गया था। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर जमशेद्पुर के सभी रामनवमी समितिय...