जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद 80 लाख रुपए की लागत से चार योजनाओं का निर्माण कराएगी। इनमें दो स्कूलों की चारदीवारी, एक कल्वर्ट और एक पुलिया निर्माण की योजना शामिल हैं। जिन दो स्कूलों में चारदीवारी का निर्माण किया जाना है उनमें चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय चाकुलिया और बोड़ाम प्रखंड का उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारियादा शामिल हैं। मनोहर लाल की चारदीवारी 12.16 और मध्य विद्यालय की चारदीवारी 19.70 लाख की लागत से बनेगी। जमशेदपुर प्रखंड की पलासबनी पंचायत के पलासबनी गांव में एनएच-33 के सामने 35 लाख 9 हजार 500 की लागत से पुलिया का निर्माण होना है। जमशेदपुर प्रखंड के ही हितकू पंचायत के गोराडीह नापित टोला में बाजल हांसदा के घर के सामने 12.88 लाख की लागत से कल्वर्ट का निर्माण कराया...