जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में शनिवार को मनाई गई। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।परविंदर सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी, विद्वता और राष्ट्रसेवा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 1991 में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक संकट के दौर में उन्होंने महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया। वर्ष 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में आर्थिक विकास के साथ ग्रामीण विकास, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और सूचना के अधिकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।उन्होंने यह भी प...