जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- Jamshedpur News: टाटानगर-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस जाड़े में रद्द नहीं होगी और हमेशा की तरह सप्ताह में दो दिन अप-डाउन करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से बुधवार को यह आदेश जारी हुआ है। इससे पूर्व रेलवे में कुहासा की आशंका से जलियांवाला बाग ट्रेन को 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द करने का आदेश हुआ था। इससे जमशेदपुर के सिख समेत अन्य समाज द्वारा आक्रोश जताया गया था। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने जोन के एजीएम एवं चक्रधरपुर के डीआरएम को ज्ञापन देकर स्टेशन पर नारेबाजी की थी। सीजीपीसी ने ट्रेन रद्द होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी थी, लेकिन डीआरएम तरुण हुरिया खुद साकची गुरुद्वारा जाकर सीजीपीसी के सदस्यों को भरोसा दिलाया था कि ट्रेन रद्द नहीं होगी। समाज एवं अन्य लोगों की परेशानी ब...