Jamshedpur News: जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द के खिलाफ रेलवे स्टीयरिंग कमेटी मेंबर को दिया पत्र
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा के सदस्य एवं रेलवे बोर्ड स्टीयरिंग कमेटी के मेंबर खेरू महतो से जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें सांसद खेरू महतो से टाटानगर से अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा के बहाने 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द करने पर विरोध जताया गया। राज्यसभा सदस्य से चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य मिले थे। इससे पूर्व रेल जीएम और डीआरएम को पत्र दिया था। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि, ट्रेन रद्द होने से विभिन्न राज्यों के यात्री परेशान होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.