Jamshedpur News: जलियांवालाबाग एक्सप्रेस बंद न करने की मांग
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कोहरे के कारण टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन बंद किए जाने के प्रस्ताव को लेकर भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने निर्णय पर पुनर्विचार कराने और ट्रेन का परिचालन जारी रखने की मांग की। कहा गया कि यह ट्रेन कोल्हान को उत्तर भारत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सेवा है, जिसके बंद होने से हजारों यात्री, विद्यार्थी, कामगार एवं श्रद्धालु प्रभावित होंगे। आधुनिक फॉग-सेफ्टी उपकरणों के साथ परिचालन जारी रखने की संभावना पर विचार करने तथा टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग भी रखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.