जमशेदपुर, अक्टूबर 20 -- जम्बो अखाड़ा में कन्या और शस्त्र पूजन Jamshedpur News: जमशेदपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जम्बो अखाड़ा महिला विंग की ओर से जम्बो अखाड़ा प्रांगण में 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस अनुष्ठान में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया, वहीं शस्त्रों की आराधना कर शक्ति, साहस और परंपरा के प्रति आस्था व्यक्त की गई।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई। छोटी-छोटी कन्याओं को सम्मानपूर्वक कतारबद्ध बैठाया गया। महिलाओं ने हल्दी मिले जल से उनके चरण धोए और पैरों को अलता से सुशोभित किया। इसके बाद 108 कन्याओं को स्वास्तिक के आकार में बैठाकर तिलक, अक्षत और पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। पुरोहित ने दुर्गाष्टक, दुर्गा के 108 नामो...