Jamshedpur News: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने एमजीएम अस्पताल में किया फल वितरण
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की जमशेदपुर इकाई द्वारा "मुहम्मद (सल्ल.) सबके लिए" अभियान के तहत एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों, समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित लोगों तक पहुंच बनाना तथा करुणा, मानवता, देखभाल और इंसानियत की सेवा का संदेश पहुँचाना था। जो पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) के जीवन एवं शिक्षाओं में प्रमुख हैं। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद जमशेदपुर के अध्यक्ष तौहीदुल हसन के साथ शाहिद अख्तर, जहांगीर हुसैन, अब्दुल रशीद एवं अदनान आरिफ उपस्थित थे। तौहीदुल हसन ने बताया कि, अस्पताल में मरीजों के बीच लगभग 300 फल पैकेट का वितरण हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.