जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यूजी. सेमेस्टर-3 एंड सेमेस्टर परीक्षा 2026 का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस स्थित परीक्षा केंद्र में ये परीक्षाएं आगामी दिसंबर महीने में आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सेमेस्टर-III की परीक्षाएं 2 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रथम पाली के लिए छात्राओं को सुबह 08:45 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:45 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महिला विश्वविद्यालय में वोकेशनल स...