जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के प्रमाणित पाठ्यक्रमों (नियमित एवं पूर्व-नियमित) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, जीएसटी, फॉरेसिक साइंस, मशरूम कल्टीवेशन, गिटार, कथक, फूड माइक्रोबायोलॉजी, योग और वॉयस कल्चर जैसे विभिन्न एड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्सेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकती हैं।  बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 1 नवंबर 2026 से 3 नवंबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक) तक तय की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म यून...