जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 के तहत 19 दिसंबर 2026 को एक विशेष स्क्रिप्ट राइटिंग मास्टरक्लास का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता निर्देशक व पटकथा लेखक तरुण दुडेजा (फिल्म 'धक धक' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर) इस कार्यशाला का नेतृत्व करेंगे। यह युवाओं और महत्वाकांक्षी लेखकों के लिए लेखन को पेशेवर करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।कार्यशाला में प्रतिभागियों को विचार को कहानी और सिनेमाई पटकथा में बदलने, चरित्र निर्माण, संवाद लेखन तथा फिल्म और ओटीटी इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन मिलेगा। इस एक्सक्लूसिव कार्यशाला में केवल 15 सीटें हैं, जिनमें प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...