जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से जमशेदपुर के 17 वर्षीय यशवर्धन शर्मा ने रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में एआई हब जमशेदपुर की शुरुआत की है। इस पहल में युवाओं की टीम के साथ सरकार और निजी संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के युवाओं को स्टार्टअप और एआई के क्षेत्र में बेहतर काम करना सिखाना है। अब तक 11,000 छात्रों को निःशुल्क ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस पहल के तहत सरकारी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों को एआई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे शिक्षा और उद्योग में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।एआई हब के माध्यम से शिक्षा, उद्योग, सरकार और समाज को एक साझा मं...