जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: लौहनगरी में गजानन की विशाल प्रतिमा इस बार स्थापित होने जा रही है। इसकी ऊंचाई 17 फीट और वजन कई क्विंटल है। इस भारी भड़कम प्रतिमा को ट्रक पर चढ़ाने के लिए एक बड़ा क्रेन मंगाना पड़ा। भुइंयाडीह में प्रतिमा निर्माण स्थल से मेन रोड तक उसे चैनल की मदद से लाया गया। फिर वहां पर क्रेन की मदद से उसे ट्रक पर रखा गया। यह प्रतिमा गोविंदपुर थाना के पास स्थापित की जाएगी। बेसिक स्कूल बॉयज कमेटी बीएसबीसी के द्वारा इस बार गणेश पूजा के अवसर पर इसी विशाल प्रतिमा की पूजा की जाएगी। वैसे गणेश परिवार के कुल 26 सदस्यों की मूर्ति वहां पर प्रदर्शित की जानी है। गणेश जी के सिर के ऊपर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और इन दोनों प्रतिमाओं की संयुक्त लंबाई 25 फीट से अधिक हो जाएगी। इस कमेटी के चेयरमैन आशीष राय, अध्यक्ष चंदन ठा...