जमशेदपुर, अगस्त 26 -- Jamshedpur News: सावन की अंतिम सोमवारी पर साकची स्थित गुरुद्वारा मैदान में सोमवार की देर शाम आस्था, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से आयोजित भजन संध्या में भाजपा सांसद, अभिनेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से विमान करीब ढाई घंटे विलंब से रवाना हुआ, जिससे मनोज तिवारी के जमशेदपुर पहुंचने में भी देर हुई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके भजनों को सुनने के लिए मैदान में डटे रहे। मंच पर पहुंचते ही मनोज तिवारी ने शिव भजनों की शुरुआत की और कुछ ही देर में पूरा मैदान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। उन्होंने शिव महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। 'डूब जो रे मनवा ...