जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में ई कॉमर्स कंपनी ब्लिंक इट के लिए घर घर सामान पहुंचाने का काम करने वाले कर्मचारियों ने कम कमाई, ऑर्डर में कमी और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को बिरसानगर के गुड़िया मैदान में लगभग 60 से 70 युवाओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय तक काम करने और मेहनत करने के बावजूद उन्हें उचित मजदूरी और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

वेतन और सुविधाओं की कमीडिलीवरी वर्करों के अनुसार, कंपनी में कई युवा लंबे समय से होम डिलीवरी का काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी मजदूरी में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो पर्याप्त वेतन मिल रहा है और न ही इंश्योरेंस...