Jamshedpur News: जमशेदपुर में बारिश के आसार, 5 से बढ़ेगी ठंड
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 नवंबर को जमशेदपुर सहित कोल्हान के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 5 नवंबर से आसमान साफ होने के साथ सुबह धुंध और कोहरा छाएगा। वहीं, रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक पहुंचने से गुलाबी ठंड बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार यह भी पढ़ें- सावधान! अभी थमा नहीं चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का कहर; अब इन राज्यों में आंधी-बारिश की बारी, IMD का अलर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.