जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला समिति में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद समिति परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में वर्षा मंगल की रस्म निभाई गई।कार्यक्रम में बच्चों और समिति के सदस्यों ने नृत्य, गीत और कविता पाठ की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। श्रुति नाटक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से समारोह का माहौल और जीवंत हो गया।वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर को स्वच्छता में अव्वल बनाने का लें संकल्प: एसपी स...