जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टुपुर के क्यू रोड स्थित जमशेदपुर महिला समिति में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज के गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग देने के उद्देश्य से किया गया।इस अवसर पर समिति की सभी सदस्य मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षक दिवस का महत्व साझा करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। समिति की सदस्यों ने कहा कि शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य के साथ-साथ समाज के विकास और सुधार की मजबूत आधारशिला है।जमशेदपुर महिला समिति ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के अपने प्रयासों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: 2491 स्कूलों, 200 से अधिक कोच...