Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद को लेकर साकची में एसडीएम ने लिया हालात का जायजा
जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसडीएम ने शुक्रवार को साकची क्षेत्र का दौरा कर बंद और विरोध प्रदर्शन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया तथा मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों से कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि अब तक जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की हिंसा या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। बंद के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनएच पर बंद का असर नहीं, भारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.