जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । शुक्रवार को भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का असर शहर के रिक्शा चालकों पर भी साफ दिखाई दिया। बंद के कारण कई प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सड़कें प्रभावित रहीं, जिससे रिक्शा चालकों को पूरे दिन पर्याप्त सवारी नहीं मिली। चालकों ने बताया कि वे रोज कमाई कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन बंद के कारण उनकी आय पर सीधा असर पड़ा। कुछ स्थानों पर बंद समर्थकों की मौजूदगी के कारण रिक्शा चालक सवारी लेकर जाने से भी बचते नजर आए। वहीं, जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी रिक्शा नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर बंद स्वतः स्फूर्त, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी में बाजार, प्रतिष्ठान बंद रिक्शा चालकों ने कहा कि किसी भी बंद का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों और रोज कमाने-खाने व...