जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक सरयू राय की पहल पर विभिन्न इलाकों में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। इनमें 87 सोलर लाइटें और 11 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। इसके अलावा सोनारी में लंबे समय से खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया है। इससे संबंधित मोहल्लों में रात के समय आवागमन और सुरक्षा के लिहाज से रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार अलग-अलग इलाकों में लाइटें लगाई गई हैं। इनमें न्यू ग्वालाबस्ती में 11, कपाली बस्ती में 10, मानगो के वार्ड नंबर एक में सात, कागलनगर न्यू बस्ती में सात और मून सिटी रोड में सात लाइटें प्रमुख हैं। इसके अलावा कदमा, जमुना पथ, कैलाशनगर, उलीडीह और अन्य क...