जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मानगो, आदित्यपुर, जुगसलाई और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर मेट्रो क्षेत्र घोषित करने की मांग उठी है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर इस दिशा में तत्काल पहल करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि करीब 22 वर्ष पहले तत्कालीन उपायुक्त सुनील कुमार वर्णवाल ने बढ़ती आबादी और शहरी व्यवस्था को देखते हुए जमशेदपुर को मेट्रो क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। जवाहरलाल शर्मा के अनुसार, मेट्रो क्षेत्र बनने से विभिन्न नगर निकायों के समन्वित विकास का रास्ता खुलेगा और मेट्रो डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन हो सकेगा। इससे केंद्र सरकार और विश्व बैंक से विकास के लिए धन मिलने की संभावना भी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मारवाड़ी समाज की वर्षों पुरानी म...