जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के निचले इलाके में खरकाई और स्वर्णरेखा नदियों का पानी घुस गया है। इसके कारण बागबेड़ा की विभिन्न बस्तियों, कपाली, मानगो और रामनगर, श्यामनगर सहित अन्य इलाकों के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। बागबेड़ा में खरकाई तो मानगो व कपाली में स्वर्णरेखा नदियों का पानी घुसा है। इसके कारण बहुत से लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरे ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेने को विवश हुए हैं। हालांकि जिनके घर छतदार हैं, उन लोगों ने छतों पर ही आश्रय ले रखा है। वैसे जमशेदपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने घूम-घूमकर बागबेड़ा वासियों को पहले ही चेतावनी दे दी थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बागबेड़ा नयाबस्ती के 200 से ज्यादा घर में घुसा नाला से पानी, सामान लेकर भाग रहे लोग दरअसल रात में ही बागबेड़ा के नया बस्ती के करीब 30 घरों में ...